कोविड-19 : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक संपन्न  

झारखण्ड : कोविड-19 के सुरक्षा में प्रतिबंध एवं छूट के संदर्भ में आयोजित झारखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में लिए गए निर्णय…

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में लिए गए निर्णय

  1. सभी ज़िलों मे दिनांक 07.03.22 से विद्यालय में कक्षा 1 एवं ऊपर की कक्षाओं के ऑफ़ लाइन संचालन को अनुमति दी गयी. उक्त जिलों में कक्षा 1 एवं ऊपर की कक्षाओं के विद्यार्थी के लिए कोचिंग संस्थान को भी खोलने की अनुमति दी गयी.
  2. राँची, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, चतरा, सिमडेगा, सरायकेला और बोकारो में कक्षा 1-8 के लिये दिनांक 31.03.22 की तिथि तक ऑफ़्लाइन परीक्षा प्रतिबंधित रहेंगी.
  3. विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षा प्रक्रिया जारी रहेगी. विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी.
  4. स्विमिंग पूल और स्टेडीयम खोलने की अनुमति दी गयी.
  5. दर्शकों की उपस्थिति मे खेलकूद आयोजन की अनुमति सम्बंधित उपायुक्त द्वारा दी जाएगी.
  6. खुले में 500 से अधिक व्यक्तियों का एकत्रित होना प्रतिबंधित होगा. 
  7. बंद जगह में 500 से अधिक व्यक्ति या जगह की 50% क्षमता, जो कम हो, का एकत्रित होना प्रतिबंधित होगा.
  8. सभी सरकारी और निजी कार्यालय में शत प्रतिशत कर्मी की उपस्थिति की अनुमति दी गयी.
  9. सभी पार्क व पर्यटन स्थल खोलने की अनुमति दी गयी.
  10.  रेस्ट्रॉं, बार, सिनेमा हाल, दुकान एवं शॉपिंग माल में पूर्ण क्षमता के अनुरूप व्यक्तियों की उपस्थिति की अनुमति दी गयी.
  11. सभी तः के दुकान एवं व्यावसायिक प्रतिषठान अपने सामान्य समय तक खुलें रह सकेंगे.
  12. आंगनवाड़ी केंद्र खुले रहेंगे.
  13. मेले, जुलूस और प्रदर्शनी प्रतिबंधित रहेंगे.
  14. भारत सरकार के आदेश के आलोक में सार्वजनिक स्थल पर मास्क पहनना अनिवार्य है.
  15. भारत सरकार के आदेश के आलोक में सार्वजनिक स्थल पर दो गज की दूरी (सामाजिक दूरी) का अनुपालन किया जाए.
संपादकीय: यह विश्लेषण स्वतंत्र तथ्यों पर आधारित है।

अपनी राय व्यक्त करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *