झारखण्ड -सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत 4142745 धोती-लूंगी-साड़ी ग़रीबों में वितरित

झारखण्ड : हेमन्त सरकार में सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत 56,49,817 योग्य गरीब लाभुकों के बीच 4142745 धोती-लूंगी-साड़ी हुए वितरित. योजना में अन्य को भी शामिल करने का प्रस्ताव मिली है स्वीकृत.

रांची : देश भर में बढती मंगाई व ख़त्म होते रोज़गार के बीच हेमन्त सरकार में, राज्य के गरीबों को अतिरिक्त राशन कार्ड उपलब्ध करा अनुदानित दर पर, सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत कपडा उपलब्ध कराया जाना मानवीय व संवेदनशील पहल मानी जा सकती है. ज्ञात हो, सोना-सोबरन धोती-साड़ी जैसे कल्याणकारी योजना से राज्य के लाखों बीपीएल धारियों को लाभ मिल रहा है. इस योजना के क्रियान्वयन में सरकार द्वारा 500 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रावधान किया गया है.

ज्ञात हो, सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत लाभुकों को एक वर्ष में दो बार मात्र 10 रुपये में धोती-लूंगी-साड़ी उपलब्ध कराया जाता है. राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत 57.11 लाख परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है. राज्य सरकार योजना के प्रथम चरण में अबतक 56,49,817 ग़रीब लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाया जा चुका है. और 4142745 धोती-लूंगी-साड़ी का वितरण किया गया है. जिसमें क्रमश 3429817 धोती, 5347787 साड़ी और 1911909 लूंगी का वितरण हुआ है.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन स्वयं योजना की कर रहे हैं मॉनिटरिंग

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित किया गया है कि ग्रामीणों को इस योजना की जानकारी दिया जाए और उनका लाभ सुनिश्चित किया जाए. राशन दुकानदारों को शिविर लगाकर वस्त्र वितरण का आदेश दिया गया है. ज्ञात हो, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में कई योजनाएं शुरू हुई है. और उन सभी योजनाओं को गति से धरातल पर उतारा गया है. इसी फेहरिस्त में सोना-सोबरन धोती-साड़ी जैसे कल्याणकारी वितरण योजना भी है.

सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना में अन्य को भी शामिल करने का प्रस्ताव हुआ स्वीकृत

हेमन्त सरकार में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित राज्य के सभी पात्र गृहस्थ एवं अन्त्योदय अन्न योजना के लाभुक परिवारों के अतिरिक्त झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के लाभुक परिवारों को भी सोना-सोबरन घोती-साड़ी वितरण योजना से आच्छादित किए जाने की स्वीकृति दी गई है. झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत (JSFSS) लाभुकों की अधिकतम निर्धारित सीमा 15 लाख है. वर्तमान में झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत 13,04,093 लामुक एवं 4, 38, 989 परिवार (परिवर्तनशील) है.

15 लाख लाभुक होने की स्थिति में परिवारों की संख्या 5, 05, 050 होना संभावित है. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आच्छादित लाभुकों की अधिकतम संख्या 2, 64,25,385 है, जिसके अन्तर्गत परिवारों की संभावित संख्या 58,97,561 है. इस प्रकार ISFSS योजना के लाभुक परिवारों को सोना-सोबरन घोती-साड़ी वितरण योजना में शामिल किए जाने के उपरान्त लाभुक परिवारों की संभावित कुल संख्या 64, 02, 611 (परिवर्तनशील) हो गई है. योजना अन्तर्गत लाभुक परिवारों के बीच वस्त्रों का वितरण किये जाने हेतु जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को प्रति वस्त्र रूपये 1/- की दर से डीलर कमीशन की स्वीकृति दी गई है.

संपादकीय: यह विश्लेषण स्वतंत्र तथ्यों पर आधारित है।

अपनी राय व्यक्त करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *