झारखण्ड : सीएम दारा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग की प्रगति समीक्षा

झारखण्ड : विभाग की प्रगति समीक्षा में -जलप्रपातों में नागरिक सुरक्षा पुख्ता हो. पतरातु डैम में पर्यटक सुरक्षा सुरक्षा सर्वोपरि, रेस्क्यू बोट रखें तैनात. पर्यटन क्षेत्रों की कार्य प्रगति में वन विभाग से समन्वय बनाएं. विरासत स्थल का संरक्षण जरूरी जैसे विभिन्न आयामों पर सीएम द्वारा दिया गया जोर…

रांची : पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग की कार्य प्रगति के समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को विभिन्न जरुरी निदेश दिया गया. जो राज्य में विकास की पटकथा लिख सकती है. मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया की राज्य में पूरे साल खेल महोत्सव आयोजन की दिशा में काम हो. हमारे पास प्राकृतिक सौंदर्य है, धार्मिक स्थलों व कला-संस्कृति से राज्य सौभाग्यवान है. ऐसे में केवल झारखण्ड को उसकी शक्तियों के साथ प्रमोट करने की, प्रसारित करने की जरूरत है. 

झारखण्ड को पर्यटन क्षेत्र में लक्ष्यों की पूर्ति केवल कार्य पर्यटन के जरिए ही संभव होगा. राज्य को विश्व मानचित्र पर लाने के लिया हमें कार्य करना होगा. उद्योग विभाग से समन्वय स्थापित कर राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश हेतु निवेशकों को आमंत्रित करें. राज्य में क्यों खेल में बेटियां अग्रणी हैं? युवा खेल में कुछ पीछे क्यों है? राज्य के युवाओं को खेल में बढ़ावा देने के लिए सेंटर का निर्माण हो और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण दें, ताकि बेटियों के साथ राज्य के युवा भी खेल क्षेत्र में झारखण्ड का मान बढ़ा सकें.

मुख्यमंत्री का विभाग की प्रगति समीक्षा में पर्यटकों की सुरक्षा पर ज़ोर, कहा रेस्क्यू बोट भी रखें तैयार

पतरातु डैम में बोट में बैठने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर विभाग संचालकों को बोट उपलब्ध कराए. रेस्क्यू बोट की भी व्यवस्था करें. ताकि विपरीत परिस्थितियों का सामना किया जा सके. हर आयामों के लिए विभाग बोटों की व्यवस्था पर्यटकों के लिए करे. बोट की गुणवत्ता का भी ध्यान विभाग रखे. मुख्यमंत्री द्वारा चांडिल डैम में पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली गई.

वन विभाग के साथ समन्वय बनाकर मसानजोर में गेस्ट हाउस का हो निर्माण 

पर्यटन क्षेत्रों में पर्यटकों की सुविधा के लिए वन विभाग के साथ समन्वय कायम करने का निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया. उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव के नेतृत्व में बैठक कर सभी अड़चनों को यथाशीघ्र दूर करें. डैम के आसपास स्थित वन भूमि और वनों का उपयोग पर्यटकों के सुविधा व मनोरंजन के लिए करें. इसके लिए वन विभाग से समन्वय बनाएं. मसानजोर डैम के पास गेस्ट हाउस बनाने का निर्देश भी विभाग के अधिकारियों को दिया.

वॉटरफॉल में सुरक्षा मानकों का हो पालन, विरासत स्थल का संरक्षण जरूरी 

हर वर्ष जल प्रपात में घटित घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा नागरिक बचाव पर जोर दिया गया. फॉल्स में घटना वाले जगहों को चिन्हित कर जरुरी अहतियात कदम उठाने का निर्देश दिया गया. साथ ही पानी के अंदर चट्टानों में बन चुके होलों को बंद करने का निर्देश दिया गया. मुख्यमंत्री ने कहा पर्यटक मित्रों की मदद पर्यटन स्थलों में लें. विभाग उनके साथ सेमिनार आयोजित कर उनके साथ समन्वय बनाने का निर्देश दिया. 

कला संस्कृति विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि विरासत स्थल का संरक्षण जरूरी है. विरासत स्थल का संरक्षण के लिए गंभीरता से काम करने की आवशयकता है. यहां संभावनाएं हैं. इसके लिए अच्छी एजेंसी का चयन करें जो राज्य के विरासत को उसके पुराने स्वरूप में विकसित कर सके.

मुख्यमंत्री द्वारा अन्य विभाग की प्रगति समीक्षा में दिए गए निर्देश 

  • पतरातु डैम में निर्मित पार्क, पर्यटकों के आगमन, निर्माणाधीन गेस्ट हाउस, आइलैंड में बन रहे कैफेटेरिया की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली.
  • मैथन, गैतलसूद, मसानजोर और चांडिल डैम की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने इन स्थानों पर बेस्ट लोकेशन चिन्हित करने का निर्देश दिया.
  • दशम, हुंडरू, जोन्हा और लोध जलप्रपात में निर्मित होने वाले स्काईवॉक/रोपवे जानकारी ली. इसके लिए सुरक्षा मानकों और आधुनिक तकनीक का उपयोग सुनिश्चित करने का आदेश दिया.
  • नेतरहाट पठार में जल संरक्षण के लिए रेनवेटर हार्वेस्टिंग करने का निर्देश दिया. साथ ही, नेतरहाट स्थित वाटर बॉडीज के संरक्षण का निर्देश दिया.
  • रांची स्थित होटल अशोक के अधिग्रहण में आ रही अड़चनों को दूर करने का आदेश दिया.
  • खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग से संबंधित योजनाओं की स्थिति से अवगत होकर कार्य प्रगति का निर्देश दिया. सहाय, मुख्यमंत्री फुटबॉल टूर्नामेंट की जानकारी ली.
  • मुख्यमंत्री द्वारा अन्य क्षेत्रों के साथ संताल परगना में खेल को बढ़ावा देने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया गया.
संपादकीय: यह विश्लेषण स्वतंत्र तथ्यों पर आधारित है।

अपनी राय व्यक्त करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *