• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Test Blog

My Blog

  • News
    • World
    • Contact Us/Press Release
  • SC-ST-OBC
  • Women
  • Viral Reports
  • Legends

hemant soren

संवैधानिक संस्थानों को खरीद लोगे, जन-मन समर्थन कैसे खरीदोगे -सीएम हेमन्त 

August 25, 2022 by najhma Leave a Comment

झारखण्ड : सरकार के निर्णय से महिला पुलिसकर्मियों में दिखी अधिक खुशी. सीएम ने कहा हजारों मेहनती पुलिसकर्मियों, कर्मचारियों व यहाँ की जनता का स्नेह और समर्थन ही मेरी ताकत है. और हम बिना झुके इसी हौसले के साथ आगे बढ़ने को तैयार हैं.

रांची : जनता हो या कर्मचारी सभी समाज के अभिन्न अंग होते हैं. जब उन्हें उनका अधिकार मिलता है तो खुशी न केवल उनके चेहरे पर दिखती, उनकी कार्य क्षमता में भी स्वतः वृद्धि के रूप में दिखती है. और यह वृद्धि दर समाज और देश को विकास पथ पर आगे लेकर जाता है. ज्ञात हो, झारखण्ड में मौजूद सीएम हेमन्त सोरेन की नेतृत्व वाली सरकार में सिलसिलेवार तरीके से हर वर्गों की लंबित समस्याओं का स्थायी हल निकाल जा रहा है. इस कड़ी में राज्य के पुलिसकर्मियों को एक माह का अतिरिक्त वेतन और 20 दिन का CPL छुट्टी देने के निर्णय भी हेमन्त सरकार में लिया गया है. 

राज्य सरकार के इस निर्णय से राज्य के पुलिसकर्मियों में भारी खुशी देखी जा रही है. ढोल-नगाड़े के साथ राज्य के पुलिसकर्मी जश्न मना रहे हैं. क्षतिपूर्ति अवकाश को पूर्व की भांति लागू करने के लिए झारखण्ड पुलिस मेंस एसोसिएशन के बैनर तले 70 हजार पुलिसकर्मियों की ओर से सीएम हेमन्त सोरेन को उनके आवास पर धन्यवाद दिया गया.

महिला पुलिसकर्मियों में दिखी अधिक खुशी 

राज्य की महिला पुलिसकर्मियों में सरकार के इस निर्णय का सबसे अधिक खुशी देखी गई. क्योंकि वह वीरांगना के साथ कुशल ग्रहणी हैं. उनका कहना है कि छुट्टी की किल्लत से उन्हें घर संभालने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. अब हेमन्त सरकार के फैसले ने उनके गृहस्थ जीवन को आसान बनाया है. महिला पुलिसकर्मियों ने भी बजते ढोल नगाड़े के बीच एक दूसरे अबीर-गुलाल लगा कर खुशी मनायी. 

पुलिसकर्मियों के आभार जताने से मैं अभिभूत हूं – सीएम हेमन्त सोरेन

सरकार की तरफ से क्षति पूर्ति अवकाश मिलने पर खुश पुलिसकर्मी से मुख्यमंत्री ने मिलकर उनकी सम्मान को ग्रहण किया. साथ ही कहा कि, ‘पुलिसकर्मियों के आभार जताने से मैं अभिभूत हूं’ इस दौरान सदस्यता रद्द करने की खबर को लेकर पत्रकारों के सवाल पर सीएम ने विपक्षीय साजिश पर तंज कसते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थानों को तो खरीद लोगे, जन-मन समर्थन कैसे खरीदेंगे? झारखण्ड के हमारे हजारों मेहनती पुलिसकर्मियों व कर्मचारियों का स्नेह और यहाँ की जनता का समर्थन ही मेरी ताकत है. और हम बिना झुके इसी हौसले के साथ आगे बढ़ने को तैयार हैं.

Filed Under: Jharkhand News Tagged With: hemant government, hemant soren, jharkhand government, women महिला सशक्तिकरण, झारखण्ड पुलिस मेंस एसोसिएशन, महिला पुलिसकर्मी

झारखण्ड : हेमन्त सरकार द्वारा किया गया पारदेशीय छात्रवृति MoU क्या है 

August 23, 2022 by najhma Leave a Comment

शेवनिंग मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना के तहत हुआ पारदेशीय छात्रवृति MoU शैक्षणिक वर्ष 2023-24/25/26 के लिए ग्रेट ब्रिटेन के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में एक वर्षीय मास्टर डिग्री के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी.

रांची : शेवनिंग मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना के तहत, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रयास से हुआ पारदेशीय छात्रवृति MoU झारखण्ड में हासिए पर खड़े वर्ग को विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका देगा. देश के इतिहास में पहली बार है, जब किसी राज्य सरकार दबे-कुचले वर्गों के लिए इस प्रकार का बाद कदम उठाया गया है. 

शेवनिंग मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना के तहत हुआ यह MoU हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड और Mr. Alex Ellis, ब्रिटिश हाई कमिश्नर की मौजूदगी में, रांची झारखण्ड सरकार और विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (FCDO) ब्रिटिश उच्चायोग, नई दिल्ली के बीच 23 अगस्त को MoU हुआ है.

ज्ञात हो, इससे पूर्व तक झारखण्ड सरकार द्वारा मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के जरिए यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एण्ड नॉर्थेन आयरलैण्ड के चयनित संस्थानों याविश्वविद्यालयों के चयनित पाठ्यक्रम में अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को अध्ययन हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही थी. 

इस MoU के तहत अधिकतम पांच छात्रों का होगा चयन 

इस MoU के अन्तर्गत प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष के लिए शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना हेतु झारखण्ड के अधिकतम 5 युवाओं का चयन होगा. चयनित पांच युवाओं की पढ़ाई का सम्पूर्ण व्यय झारखण्ड सरकार एवं विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय ब्रिटिश उच्चायोग, (FCDO) द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा.  MoU के तहत सभी भुगतान भारत सरकार के द्वारा अनुमोदित दिशा-निर्देश के आलोक में होगा. 

एक वर्षीय मास्टर डिग्री के लिए छात्रवृत्ति 

शैक्षणिक वर्ष 2023- 24 (जिसके लिए अगस्त 2022 में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं) से यह छात्रवृत्ति शुरू होगी. वर्तमान में यह MoU तीन वर्ष के लिए हुआ है. ऐसे में छात्रों को शैक्षणिक वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में एक वर्षीय मास्टर डिग्री के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी. 

शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति के लिए युवाओं को शैक्षणिक शिक्षण शुल्क के साथ परीक्षा एवं थीसिस शुल्क, एकल छात्र के लिए रहने का खर्च हेतु पर्याप्त मासिक भत्ता, एक भत्ता पैकेज तथा निवास स्थान से स्वीकृत मार्ग के लिए एक वापसी विमान किराया, आदि की सहायता प्रदान की जायेगी.

Filed Under: Emerging Jharkhand Tagged With: #education, hemant government, hemant soren, jharkhand, jharkhand government, scheduled cast, scheduled tribe, हेमंत सरकार, हेमंत सोरेन

पारदेशीय छात्रवृति MoU बहुसंख्यकों को देगा उच्च शिक्षा प्राप्ति का मौका

August 23, 2022 by najhma Leave a Comment

झारखण्ड : पारदेशीय छात्रवृति MoU – देश में पहली बार है जब किसी राज्य सरकार और विदेशी, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (FCDO), ब्रिटिश उच्चायोग की साझेदारी राज्य के लिए समावेशी और उच्च शिक्षा का खोलेगा द्वार.  

रांची : शेवनिंग मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना झारखण्ड के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा प्राप्ति में सहायक होगा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का यह प्रयास अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के युवाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने का मानवीय अवसर देगा.

देश के इतिहास में पहली बार है, जब किसी राज्य सरकार के शिक्षा संबंधी योजना को विदेशों का सहयोग मिल रहा है. पारदेशीय छात्रवृति को लेकर शेवनिंग मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना के तहत यह MoU (Memorandum of understanding), 23 अगस्त 2022 को किया गया है. ज्ञात हो झारखण्ड एक अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति, पिछड़ा व अल्पसंख्यक वर्ग बाहुल्य राज्य है. और देश के सामाजिक संरचना के अक्स में इन वर्गों की पैंठ शिक्षा में न के बराबर रही है. 

झारखण्ड सरकार एवं ब्रिटिश हाई कमीशन के साझा प्रयास से शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना के तहत आर्थिक मदद प्रदान किए जाने से इन वर्गों के प्रतिभाशाली बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना पूरा होगा. इस एमओयू के अंतर्गत अधिकतम पांच छात्र या छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप मे आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा.  

हेमन्त सरकार ने 23 अगस्त को किया पारदेशीय छात्रवृति MoU

पारदेशीय छात्रवृति MoU
पारदेशीय छात्रवृति MoU

 इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, झारखण्ड और Mr. Alex Ellis, ब्रिटिश हाई कमिश्नर की मौजूदगी में, रांची झारखण्ड सरकार और विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (FCDO) ब्रिटिश उच्चायोग, नई दिल्ली के बीच 23 अगस्त को MoU किया गए है.

ज्ञात हो, इससे पूर्व तक झारखण्ड सरकार द्वारा मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के जरिए यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एण्ड नॉर्थेन आयरलैण्ड के चयनित संस्थानों या विश्वविद्यालयों के चयनित पाठ्यक्रम में अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को अध्ययन हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही थी.

Filed Under: Emerging Jharkhand Tagged With: #bahujan_society, #education, #obc, hemant government, hemant soren, jharkhand, jharkhand government, scheduled cast, scheduled tribe, हेमंत सरकार

  • « Go to Previous Page
  • Go to page 1
  • Go to page 2
  • Go to page 3
  • Go to page 4

Primary Sidebar

© 2016–2025