झारखण्ड : मुख्यमंत्री द्वारा खर्च राशि, निर्गत स्वीकृति आदेश व व्यय की स्थिति की हुई समीक्षा

मुख्यमंत्री द्वारा विभागवार बजट के विरुद्ध खर्च की गई राशि, योजना बजट के विरुद्ध निर्गत/स्वीकृति आदेश और व्यय की स्थिति की हुई समीक्षा 

  • 2022-23 बजट में प्राथमिकता वाले क्षेत्र को लेकर विचार-विमर्श
  • पथों निर्माण के मद्देनजर रूरल वर्क्स डिपार्टमेंट और पथ निर्माण विभाग को समन्वय के साथ कार्य करने का निदेश
  • अर्बन क्षेत्र में चेक डैम का निर्माण करने और चेक डैम पर पॉलिसी बनाने का आदेश

पौधा लगाने से लेकर भवन निर्माण तक के कार्यों में जिओ टैगिंग सुनिश्चित करें. ऐसी व्यवस्था बनाये, जिससे राजस्व संग्रह में नुकसान ना हो.

हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड

रांची : झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा बजट के विरुद्ध विभागवार खर्च की राशि, योजना बजट के विरुद्ध निर्गत/स्वीकृति आदेश और व्यय की स्थिति की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण के रोक-थाम के मद्देनजर काम बाधित रहे हैं. जिसका असर विभागों के कार्यों में हुआ है. तमाम परिस्थितियों के बीच हमें 2022-23 बजट की तैयारी करनी है. इस वर्ष खर्च बढ़ाने के साथ-साथ संसाधन जुटाने पर जोर है. मसलन, हमें बेहतर कार्य करना है. 

राज्य के बेनेफिसरी ओरिएंटेड स्कीमों के लिए भी सरकार को राशि की आवश्यकता पड़ेगी. इसके लिए राजस्व संग्रह से संबंधित विभाग को बेहतर कार्य करने होंगे. विभाग ऐसी व्यवस्था बनाये, जिससे राजस्व में नुकसान की जगह संग्रह हो. राजस्व संग्रह से संबंधित विभागों को इन तमाम पक्षों पर ध्यान केन्द्रित करना होगा. 

जिओ टैगिंग सुनिश्चित करें, महिला कॉलेज निर्माण को दें गति

मुख्यमंत्री – राज्य सरकार योजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों में करती है, लेकिन कई मामलों में योजना का लाभ नजर नहीं आता है. ऐसे में पौधा रोपने जैसे छोटे बड़े तमाम कार्यों में फोटोग्राफ और जिओ टैगिंग सुनिश्चित करें. बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत नहीं हो इसके लिए सरकार की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड निर्गत करने की योजना है. मसलन, स्टूडेंट्स के लिए हो रहे हॉस्टल के निर्माण कार्य की पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं जाए. जिओ टैगिंग को प्राथमिकता दिया जाए. 

मॉडल स्कूल के कार्य प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराए जाए. संक्रमण के दौरान स्कूल बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा अधिक प्रभावित हुए है. उनकी पढ़ाई में एक बड़ा गैप बन गया है. ऐसे में गैप को पाटने की जरूरत है. निर्मित हो रहे महिला महाविद्यालय को जल्द पूरा कराएं. वर्तमान में संचालित महिला महाविद्यालयों के जीर्णोद्धार का कार्य करें.

बेहतर सड़कों के मद्देनज़र पथ निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित हो

मुख्यमंत्री – रूरल वर्क्स डिपार्टमेंट और पथ निर्माण विभाग को पथों के निर्माण को लेकर समन्वय बनाकर कार्य करने की जरूरत है. ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाली सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता को ध्यान में रखा जाए. खराब हो चुके सड़कों के जीर्णोद्धार का कार्य होना चाहिए. सड़कों के लिए लांग, मिड और शॉर्ट टर्म प्लान बनाकर काम करें. शहर में किये जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्य व्यवस्थित ढंग से हो. शहर के कुछ क्षेत्रों को सुरक्षित जोन घोषित करने की योजना पर कार्य करें. खराब हो चुके सीसीटीवी को दुरुस्त करने का कार्य भी विभाग प्राथमिकता के तहत करे.

सौर ऊर्जा की दिशा में कार्य करने की जरूरत

मुख्यमंत्री – आज पूरी दुनिया सौर ऊर्जा की ओर बढ़ रही है. झारखण्ड में भी इसपर कार्य शुरू करें. छोटे स्तर पर इसकी शुरुआत करें. सिंचाई के क्षेत्र में छोटे पैमाने पर इसका उपयोग हो रहा है. अब माइनर इर्रिगेशन पर भी विभाग ध्यान केंद्रित करें. इस दिशा में बेहतर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है.बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा वितीय वर्ष 2021-22 में योजना के विरुद्ध निर्गत स्वीकृति आदेश, आवंटन आदेश, व्यय की स्थिति, विभाग द्वारा संचालित मुख्य योजनाओं के कार्यान्वयन की अद्यतन स्थिति, योजनाओं की स्वीकृति तथा उनके कार्यान्वयन की स्थिति, भारत सरकार से राशि की प्राप्ति एवं उसके व्यय की अद्यतन स्थिति की जानकारी एवं आगामी बजट की तैयारी को लेकर निदेश दिया गया.

संपादकीय: यह विश्लेषण स्वतंत्र तथ्यों पर आधारित है।

अपनी राय व्यक्त करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *