रांची : झारखण्ड राज्य में हेमन्त सोरेन के रूप में एक सशक्त, जुहारू झारखंडी सीएम के मायने राज्य की जनता समझ गई है. वह समझ चुकी है कि राज्य में पूर्व सत्ताओं द्वारा फैलाई गई मकड़जाल को राज्य हित में काटने हेतु केवल यही एक कुशल व सशक्त शख़्सियत हैं, जननेता हैं.
नतीजतन जैसे-जैसे सीएम हेमन्त का कार्यकाल आगे बढ़ रहा राज्य व जनता को समस्याओं से मुक्ति मिल रही है. और राज्य की जनता सीएम हेमन्त के पीछे लगातार एकजुट हो रही है. आभार अभिव्यक्ति के रूप में इसका स्पष्ट उदाहरण राज्य देख रहा हैं. यह सिलसिला रुका नहीं है बढ़ता ही जा रहा है. न मुख्यमंत्री थक रहे हैं और न ही जनता